फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   काम लोकसभा का और बिजली फुंक रही एमबीपीजी कालेज की

काम लोकसभा का और बिजली फुंक रही एमबीपीजी कालेज की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
काम लोकसभा का और बिजली फुंक रही एमबीपीजी कालेज की
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बना अस्थायी जिला निर्वाचन कार्यालय कॉलेज के लिए आर्थिक रूप से कष्टदायी होता जा रहा है। कॉलेज में काम लोकसभा निर्वाचन का चल रहा है और बिजली एमबीपीजी की फुंक रही है। निर्वाचन कार्यक्रम संचालित करने के लिए प्रशासन द्वारा इसके लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन नहीं लिया गया है। रोजाना हजारों रुपये की बिजली खर्च होने से इस बार लाखों का बिल आने को लेकर कालेज प्रशासन टेंशन में है।
विज्ञापन

लोकसभा निर्वाचन के लिए एमबीपीजी कॉलेज का अधिग्रहण किया गया है। कॉलेज में अस्थायी जिला निर्वाचन कार्यालय 15 मार्च को स्थापित हो गया था। इसके लिए कॉलेज के 40 से अधिक कक्षा कक्षों को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा लिया जा चुका है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से बिजली उपभोग के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन नहीं लिया है। निर्वाचन कार्यालय का कनेक्शन कालेज के मीटर से जोड़कर काम चलाया जा रहा है। बताते हैं कि बिजली बिल अदा करने के लिए कॉलेज को शासन से पर्याप्त धनराशि न मिलने के कारण इसका भुगतान छात्रनिधि के खाते से किया जाता है। 2014 में भी लोकसभा चुनाव के दौरान भी ऐसा हुआ था और करीब तीन लाख का बिल कालेज को चुकाना पड़ा था।
विज्ञापन


काम चुनाव का और बिजली फुंक रही एमबी कालेज की

निर्वाचन कार्य के लिए महाविद्यालय में अस्थायी विद्युत कनेक्शन लगाने के निर्देश संबंधितों को दिए गए हैं। एमबी कॉलेज पर बिजली बिल का भार नहीं पड़ने दिया जाएगा तथा जो बिल आएगा उसका भुगतान निर्वाचन कार्यालय द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार सुमन, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed