फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वेतन कटौती से नाराज कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

वेतन कटौती से नाराज कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
वेतन कटौती से नाराज कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
हल्द्वानी/रामनगर/लालकुआं। वर्ष 2024-15 एवं 16-17 में विशेष लेखा परीक्षा के आधार पर वन निगम कर्मचारियों के वेतन कटौती और उसकी वसूली को लेकर वन विकास निगम के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इससे निगम में लकड़ी कटान, लदान, ढुलान और नीलामी प्रक्रिया बाधित हो गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड वन विकास निगम संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को वन विकास निगम के कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। लालकुआं डिपो में कर्मचारियों ने तालाबंदी की। यहां पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। इससे सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इधर, जिले के सभी लौगिंग प्रभागों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इससे जिले में करीब एक करोड़ रुपये का लकड़ी का कारोबार प्रभावित हुआ। हालांकि, वन निगम के कर्मचारियों के बहिष्कार का खनन कार्य पर असर नहीं पड़ा। इस दौरान विक्रय विभाग हल्द्वानी के प्रभागीय अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, प्रकाश जोशी, मधुसूदन लोहनी, महेश तिवारी, नवीन सती, शेखर जोशी, महेश कांडपाल, नंदलाल, राकेश कुमार, अनिल कुमार, बीडी जोशी, एचएस नेगी, एनएस महतोलिया, एलएम पंत, मोहनचंद्र तिवारी आदि थे। उधर, रामनगर में उत्तराखंड वन विकास निगम संयुक्त मोर्चा की बैठक शुक्रवार को आमडंडा नीलाम गृह में हुई। इसमें वन निगम प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की वेतन कटौती का विरोध किया गया। बताया गया कि प्रांतीय स्तर पर गठित कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर संचालित आंदोलन के द्वितीय चरण में एक दिनी कार्य बहिष्कार किया गया। कर्मचारी नेता जमन राम ने विचार रखे। इस दौरान रमेश चंद्र पंत, मोहनी गिरी गोस्वामी, गोपाल सिंह नेगी, पूरन जोशी, गोविंद रावत, मोहन सिंह भंडारी, राम सिंह रावत, भूपाल रावत, लाल सिंह मेहरा आदि थे।
विज्ञापन


वेतन कटौती से नाराज कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
वन विकास निगम कर्मियों के बहिष्कार से जिले में एक करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed