{"_id":"5c08380fbdec2241ca08f6d6","slug":"191544042511-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड पेश नहीं करने पर राशन की दो दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड पेश नहीं करने पर राशन की दो दुकानें निलंबित
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी/रामनगर/कालाढूंगी (नैनीताल)। जिला पूर्ति विभाग ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिले की 44 न्याय पंचायतों की दुकानों में औचक छापामारी की। कुल 22 न्याय पंचायत क्षेत्रों की 34 दुकानों में से रिकॉर्ड पेश न करने पर छोई रामनगर और रामगढ़ की दो दुकानों को निलंबित किया गया है।
डीएम विनोद कुमार सुमन के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने बुधवार को एक साथ 44 न्याय पंचायतों में राशन की दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों के रजिस्टर, रजिस्टर से 10-10 उपभोक्ताओं से राशन मिलने, राशन की कीमतों का सत्यापन किया। देर शाम तक 22 न्याय पंचायतों की 34 दुकानों की जांच रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार इन 34 दुकानों में कोई भी अनियमितता नहीं मिली है। वहीं दो दुकानदार भगवत सिंह रामगढ़, कुशल सिंह छोई, रामनगर अधिकारियों के सामने रिकॉर्ड पेश नहीं कर सके। इस पर इन दोनों दुकानों को तत्काल निलंबित किया गया है। इस दौरान छह दुकानें बंद भी मिली हैं। इन दुकानों की जांच की जा रही हैं कि ये दुकानें दोपहर 12 से तीन बजे तक बंद हैं या दूसरे समय पर इसकी जांच की जा रही है। यदि 12 से तीन बजे के अलावा बंद मिली हैं तो इन छह दुकानों को भी निलंबित किया जाएगा। अभी 22 न्याय पंचायतों में दुकानों की जांच रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने बताया कि 22 न्याय पंचायतों में 34 दुकानों की रिपोर्ट आ गई है, इसमें कहीं अनियमितता नहीं मिली है। रिकॉर्ड पेश करने पर दो दुकानें निलंबित हुई है और बंद मिली छह दुकानों के समय की जांच हो रही है। वहीं कालाढूंगी के एसडीएम अशोक जोशी और पूर्ति अधिकारी जीसी जोशी ने बुधवार को सरकारी सस्ते-गल्ले की कई दुकानों पर छापा मारा। उन्होंने कालाढूंगी न्याय पंचायत क्षेत्र में ऑनलाइन खाद्य सामग्री वितरण प्रणाली को परखा। किसी भी उपभोक्ता ने राशन विक्रेताओं की शिकायत नहीं की।
रिकॉर्ड न मिलने पर दो दुकानें निलंबित
अफसरों ने की सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों की जांच
जिले में एक साथ 44 न्याय पंचायतों में चलाया गया अभियान