फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक प्रबंध समिति चुनाव

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक प्रबंध समिति चुनाव

Thu, 06 Dec 2018 01:55 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक प्रबंध समिति चुनाव
नैनीताल जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में प्रबंध कमेटी सदस्यों के लिए चार समितियों में चुनाव होना है। चार निर्वाचन क्षेत्रों में 10 दिसंबर को डेलीगेटों का चुनाव होगा। चारों सीटों पर दो-दो प्रत्याशी होने से सीधा मुकाबला है। इन चार सीटों पर 119 मतदाता प्रत्याशियों का चयन करेंगे। मतदाता को मत का प्रयोग करने के लिए पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

नैनीताल जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि डेलीगेटों के लिए ओखलकांडा में दीपा नयाल, त्रिलोचन भट्ट, कोटाबाग में कवींद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बेतालघाट में ज्योति स्वरूप, लीलाराम, रामनगर में उत्तम सिंह, पुष्कर चंद्र के बीच सीधा मुकाबला होगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, किसान जोत बही, पासपोर्ट, मनरेगा जॉब कार्ड, सहकारी समिति से जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, किसी शासकीय, निगम, उपक्रम, संस्था द्वारा जारी निर्गत पहचान पत्र में से कोई एक पहचान पत्र लाना आवश्यक होगा। मतदान स्थल पर बने बूथ पर प्रत्याशी अभिकर्ता नियुक्त कर सकता है। प्रत्येक बूथ में मतदान कराने के लिए दो मतदान अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। मतदान पूर्व मतदाता सूची में मतदाता के हस्ताक्षर कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैंक के लिए कुल 12 डेलीगेट निर्वाचित करने हैं। आठ समितियों में मात्र एक-एक प्रत्याशी के नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। निर्विरोध निर्वाचित होने वाली समितियों मेें धारी, बेतालघाट, रामगढ़, हल्द्वानी, जिला स्तरीय सहकारी संघ, क्रय विक्रय एवं विपणन साधन सहकारी समिति शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मतदान स्थलों पर निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


मतदान अभिकर्ता तैनात कर सकेंगे प्रत्याशी
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक प्रबंध समिति चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed