{"_id":"5b3911b14f1c1bfa6e8bae10","slug":"191530466737-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण राजधानी को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण राजधानी को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने कसी कमर
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का अभियान तेज हो गया है। राजधानी की मांग को लेकर संघर्ष समिति की मौरी उत्तरकाशी से मुनस्यारी तक चल रही पदयात्रा आज द्वाराहाट पहुंची। 11 जुलाई को द्वाराहाट में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।
पदयात्रा का द्वाराहाट में लोगों ने भव्य स्वागत किया। गैरसैंण राजधानी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य बने 18 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन बारी-बारी से आई सरकारों ने जनता को इस मुद्दे पर बुरी तरह से छलने का काम किया है। गैरसैंण में कुछ सत्र चलाकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का कार्य चल रहा है। अब राज्य आंदोलन की तर्ज पर वृहद आंदोलन चलेगा।
उन्होंने सभी दलों के लोगों से एक मंच पर आने का आह्वान किया। यहां लोगों से संपर्क भी किया गया। मालूम हो कि 11 जुलाई को गैरसैंण स्थायी राजधानी को लेकर द्वाराहाट में वृहद प्रदर्शन होना है। समिति ने प्रदर्शन के संयोजक विनोद जोशी के साथ मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर तैयारियों की समीक्षा भी की। यह यात्रा अब सोमेश्वर होते हुए मुनस्यारी तक जाएगी। पदयात्रा में महेश चंद्र पांडे, बालम सिंह, विनोद जोशी सहित तमाम लोग शामिल थेे।