{"_id":"5ac684a54f1c1bd4618b5b19","slug":"191522959525-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंख्या बढ़ाने को मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंख्या बढ़ाने को मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अब प्रवेशोत्सव मना रही है। शैक्षिक सत्र 10218-19 के लिए छह अप्रैल को विद्यालयों में छात्र छात्राओं के नामांकन के लिए प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय गदरपुर में हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
निदेशक अकादमिक, शोध एवं प्रशिक्षण सीमा जौनसारी ने कुमाऊं, गढ़वाल मंडल के अपर निदेशक माध्यमिक, प्राथमिक शिक्षा, मुख्य शिक्षा अधिकारियों और डायट के प्राचार्यों को जारी आदेश में कहा है कि प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शैक्षिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत भवन, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं अन्य भौतिक सुविधाओं की पूर्ति की जा रही है। प्रधानाचार्यों, प्राध्यापकों एवं शिक्षकों के क्षमता विकास के लिए सेवारत शिक्षकों का प्रशिक्षण किया जा रहा है। इसी के तहत पिछले वर्षोँ की तरह इस वर्ष भी छह अप्रैल विद्यालयों में बच्चों के अधिक से अधिक नामांकन के लिए प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक कक्षा पांच में अध्ययनरत प्राथमिक विद्यालयों छात्र-छात्राओं को चिह्नित करेंगे और ऐसे विद्यार्थियों को अपने विद्यालयों में प्रवेश दिलाएंगे।
आज प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को किया जाएगा चिह्नित
चिह्नित विद्यार्थियों को उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में देंगे प्रवेश
गदरपुर में शिक्षा मंत्री करेंगे प्रवेशोत्सव की शुरूआत