फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, ठंडक में ठिठुरे परीक्षार्थी

सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, ठंडक में ठिठुरे परीक्षार्थी

Sun, 17 Dec 2017 02:43 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, ठंडक में ठिठुरे परीक्षार्थी
exam
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार से स्नातक प्रथम, तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले ही दिन कड़ाके की ठंड पड़ने पर सुबह की पाली में परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करना मुश्किल हो गया। उन्होंने किसी तरह ठिठुरते हुए परीक्षा दी।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं पहले एक दिसंबर से शुरू होनी थीं लेकिन स्नातक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का कोर्स पूरा न होने पर विद्यार्थियों ने विरोध कर दिया था। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन को सेमेस्टर परीक्षाएं शनिवार से करानी पड़ीं। शनिवार को बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, तृतीय सेमेस्टर का पहला प्रश्नपत्र हुआ। एमबीपीजी कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू होने से पहले ही साढ़े आठ बजे परीक्षार्थी पहुंच गए। परीक्षा शुरू होने के समय भी ठिठुरन भरी ठंड होने पर परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करना मुश्किल हो गया। अंगुलियों से लिखा तक नहीं जा रहा था। मौसम खुलने पर परीक्षार्थियों ने राहत महसूस की। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से सायं चार बजे तक हुई। इधर, विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा स्कीम तय करने में महाविद्यालयों की सीटिंग व्यवस्था का ध्यान न रखने का असर एमबी कॉलेज में सुबह की पाली में देखने को मिला। कुविवि के परीक्षा विभाग ने सुबह की पाली में 2700 परीक्षार्थियों की परीक्षा रखी गई जबकि द्वितीय पाली में मात्र 590 परीक्षार्थी ही थे। प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा के पहले दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed