फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खेती के लिए मुफीद साबित होगी बरसात

खेती के लिए मुफीद साबित होगी बरसात

Wed, 13 Dec 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खेती के लिए मुफीद साबित होगी बरसात
हल्द्वानी (नैनीताल)। लंबे समय से सूखे की स्थिति से जूझ रही खेतीबाड़ी को सोमवार रात हुई बारिश से खासी राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों ने बारिश के बाद खेतों की स्थिति जांची। बताया कि इससे जहां फसलों को अच्छा जमाव मिलेगा, वहीं उनकी बढ़वार भी तेजी से होगी।
विज्ञापन

जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले काफी समय से बारिश न होने के कारण खेतीबाड़ी सूखे की स्थिति से जूझ रही थी और खेतों में बुवाई के बाद भी असिंचित भूमि पर फसलों, सब्जियों की पौध की उचित बढ़वार नहीं हो रही थी। किसान पिछले काफी समय से बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। किसानों का इंतजार सोमवार की रात खत्म हुआ जब रात में मैदान समेत पहाड़ के अधिकतर हिस्सों में कुछ देर के लिए अच्छी बारिश हुई। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार का कहना है कि सोमवार की रात में हुई बारिश खेतीबाड़ी के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गेहूं, मसूर, सरसों, मटर समेत अन्य सब्जियों का उत्पादन हो रहा है। बारिश के बाद फसलों, सब्जियों के पौधों को जमाव मिलेगा और उनकी बढ़वार भी तेजी से होगी। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने मंगलवार को रामगढ़ ब्लॉक के गांवों का भ्रमण कर बारिश के बाद खेतों की स्थिति को भी जांचा। उन्होंने बताया कि सोमवार रात हुई बारिश अगले कुछ दिनों तक खेतों में नमी बनाए रखेगी, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक एचसी पांडे का कहना है कि सोमवार की रात हुई बारिश से बागवानी को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed