{"_id":"59d919364f1c1bd7538b6480","slug":"191507399990-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख की रोशनी लौटाकर डाक्टर ने जगाया सरकारी अस्पतालों के प्रति विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंख की रोशनी लौटाकर डाक्टर ने जगाया सरकारी अस्पतालों के प्रति विश्वास
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गरीब और विकलांग महिला के आंख की रोशनी लौटाकर यहां राजकीय अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. दीप प्रकाश पार्की ने लोगों में सरकारी अस्पताल के प्रति विश्वास जगाया है। तारा देवी नाम की इस गूंगी, बहरी महिला की दोनों आंखों की रोशनी दो साल पूर्व खाना बनाते वक्त प्रेशर कुकर फटने के कारण चली गई थी। डा. पार्की ने अत्याधुनिक (एसआईसीएस) विधि से बिना चीर-फाड़ किए यह सफल आपरेशन किया है। तारा देवी की एक आंखों की पूरी रोशनी लौट आई है।
बता दें कि सिनौड़ा के सिरमोली गांव निवासी हीरा राम की 48 वर्षीय पुत्री तारा देवी की आंखों की रोशनी दो साल पूर्व चली गई थी। तारा प्रेशर कुकर में दाल बना रही थी, इसी बीच कुकर फटा और दाल आंखों में चली गई। डा. पार्की ने बताया कि उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। तब से वह कई स्थानों पर उपचार करा रही थी, लेकिन आंखों की रोशनी नहीं लौटी, गत माह तारा देवी यहां गोविंद सिंह माहरा राजकीय अस्पताल में उनके पास पहुंची। उन्होंने तारा देवी की आंखों की जांच की, बाद में एसआईसीएस आधुनिक विधि से आपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि यह माइक्रोस्कोपिक सर्जरी होती है, इसमें चीर-फाड़ या टांके नहीं लगाए जाते। गत दिवस उन्होंने तारा देवी को जांच के लिए बुलाया था। तारा देवी के दाहिने आंख की रोशनी पूरी तरह लौट आई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दूसरी आंख का आपरेशन किया जाएगा। तारा देवी के पिता भी मेहनत मजदूरी कर किसी तरह से जीवन यापन करते हैं।