फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   19 million of the crane is in operation, the auction

19 लाख की क्रेन चलाई नहीं, अब नीलामी

Tue, 04 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Tue, 04 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
19 million of the crane is in operation, the auction
क्रेन - फोटो : अमर उजाला

सरकारी निजाम में कैसे काम होता और संसाधनों की बर्बादी होती है, उसका उदाहरण डीएम कैंप कार्यालय में सालों से जंक खा रही क्रेन है। इस क्रेन को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क  हादसों को रोकने और बचाव अभियान चलाने के लिए दिया था, लेकिन शायद ही किसी ने क्रेन को चलते हुए देखा।

विज्ञापन


अब इस क्रेन को नीलाम किया जा रहा है। सोमवार को करीब 19 लाख की क्रेन की निलामी आठ लाख में तय की गई । नीलामी में शामिल लोग साढ़े लाख रुपए ही देने को तैयार हुए।
विज्ञापन


डीएम कैंप कार्यालय में एक क्रेन सालों से खड़ी है। इस क्रेन पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का स्टीकर भी लगा हुआ है। पूछताछ पर बताया जाता रहा है कि केंद्र सरकार हादसों को रोकने के लिए कुछ न कुछ संसाधन देता है, उसी क्रम में सालों पहले क्रेन को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेन तो मिल गई, लेकिन उसको चलाएगा कौन? किसके अधीन रहेगी? कौन ड्राइवर देगा और कहां रखा जाए? यह सवाल उठे। बाद में क्रेन डीएम कैंप कार्यालय में रख दी गई। इसके बाद डीएम कैंप कार्यालय से यह क्रेन शायद ही कभी निकली हो और किसी बचाव अभियान में शामिल हुई हो।

जबकि इस दौरान कई दुर्घटनाओं में दूसरे माध्यमों क्रेन मंगाई जाती रही। अब इस क्रेन को बेचने की तैयारी है। करीब 19 लाख की क्रेन की कीमत अब आठ लाख तय की गई है। पर इस कीमत में भी कोई खरीदने को तैयार नहीं है।


नीलामी में शामिल लोग साढ़े लाख ही देने को तैयार हैं। पर इस बर्बादी और संसाधनों का इस्तेमाल न करने वाले सरकारी महकमों की जिम्मेदारी तय होगी? यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed