{"_id":"638b98796276aa39ed49d444","slug":"189-prime-minister-s-residence-approved-haldwani-news-hld484069643","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 189 प्रधानमंत्री आवास को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 189 प्रधानमंत्री आवास को मंजूरी
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के 234 बेघर परिवारों के पास जल्द ही अपना घर होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय ने आवेदनों को मंजूरी दे दी है। 189 आवास की पहली किस्त जारी हो गई है। 55 आवासों की पहली किस्त 16 दिसंबर तक आने की संभावना है।
शहरी क्षेत्र में रहने वाले बेघर परिवारों को पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत मकान बनाने के लिए पांच किस्तों में दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। नगर निगम हल्द्वानी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में दो बार में 189 आवास की डीपीआर शहरी विकास विभाग की स्वीकृति के बाद आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय को भेजी थी जिसे भारत सरकार की मंजूरी मिल गई है। इसकी पहली किस्त भी जारी हो चुकी है।
सामाजिक अधिकारी सुरेश अधिकारी ने बताया कि 55 आवास की डीपीआर राज्य से स्वीकृति मिलने के बाद केंद्र सरकार से भी स्वीकृति मिल चुकी है। 16 दिसंबर तक इसकी पहली किस्त आने की संभावना है।