फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबी में स्ट्रांग रूम का निर्माण कार्य तेजी से शुरू

एमबी में स्ट्रांग रूम का निर्माण कार्य तेजी से शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
एमबी में  स्ट्रांग रूम का निर्माण कार्य तेजी से शुरू
हल्द्वानी। लोकसभा निर्वाचन के लिए 11 अप्रैल को मतदान के बाद ईवीएम यहां एमबीपीजी कॉलेज में ही रखी जाएंगी, इसके लिए कालेज परिसर में स्ट्रांग रूम का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इस बार स्ट्रांग रूम में नई व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। इस बार कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट के साथ वीवीपैट भी रखी जाएंगी, इसके लिए लोहे के एंगिल और प्लाइवुड से रैक तैयार की जा रही हैं। खिड़कियों को बंद करने के साथ ही पूरे ब्लाक में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मतगणना का कार्य भी एमबीपीजी कालेज में ही होगा, इसके लिए विधानसभा वार स्ट्रांग रूम तैयार कराया जा रहा है। कला संकाय के प्रथम तल पर बनने वाले स्ट्रांग रूम में पहले जमीन पर नंबर डालकर कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट को रखा जाता था लेकिन इस बार वीवीपैट मशीन भी बढ़ने के कारण लोहे के एंगल एवं प्लाइवुड से रैक तैयार कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश है कि एक विधानसभा की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें एक ही कक्ष में रखी जाएंगी। उन्होंने बताया कि रामनगर विधानसभा की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट भी एमबीपीजी कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। रामनगर के मतों की गणना पूरी होने के बाद सूचना पौड़ी निर्वाचन कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


एमबी कॉलेज में स्ट्रांग रूम का निर्माण युद्धस्तर पर शुरू
कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट के साथ वीवीपैट मशीन बढ़ने पर बनाई जा रहीं रैक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed