फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दक्षिणी पूर्वी दिशा से चली हवा ने कराया गर्मी का अहसास

दक्षिणी पूर्वी दिशा से चली हवा ने कराया गर्मी का अहसास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
दक्षिणी पूर्वी दिशा से चली हवा ने कराया गर्मी का अहसास
हल्द्वानी/नैनीताल। मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदल रहा है। हवा की बदली दिशा ने दो दिनों से गर्मी का अहसास कराया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हवा का रुख उत्तर पश्चिमी से बदलकर दक्षिणी पूर्वी दिशा में होने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 और 27 फरवरी को एक बार फिर ओलावृष्टि एवं बारिश की संभावना है, जबकि 4 मार्च को भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

दो दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण रात में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान 27.6 (सामान्य से तीन डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री (सामान्य से सात डिग्री अधिक) सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान चार दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14.0 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। देहरादून में अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 14.7 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

उधर, सरोवरनगरी में शुक्रवार को दोपहर बाद तक धूप खिली रही। इस कारण लोगों को ठंड से राहत मिली। सैलानियों ने सुबह से शाम तक नैनी झील में वोटिंग का आनंद लिया। दूरदराज के स्कूलों से भारी संख्या में स्कूली बच्चों के ग्रुप नगर में पहुंचे। बच्चों ने सभी दर्शनीय स्थलों का आनंद लिया। नगर में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी पूर्वी दिशा से चली हवा ने कराया गर्मी का अहसास
04 दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ा है न्यूनतम तापमान
26-27 फरवरी और चार मार्च को बारिश की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed