{"_id":"5b4bab764f1c1b3c748b50da","slug":"181531685750-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की दो फर्जी कंपनियां पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की दो फर्जी कंपनियां पकड़ी गई
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
GST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राज्य कर विभाग ने हल्द्वानी और जसपुर की दो फर्जी कंपनियों को पकड़ा है। दोनों कंपनियां सिर्फ खरीद बिक्री के बिल जारी कर रही थी। जबकि रजिस्टर्ड कार्यालय से कोई व्यापार नहीं हो रहा था।
बाजपुर में बिलों के आधार पर चलने वाली फर्जी कंपनी का खुलासा होने के बाद राज्य कर महकमा सतर्क हो गया है। राज्य कर विभाग के अनुसार एक इंपैक्टस कंपनी के सिर्फ बिल जारी होने की सूचना मिली। लोहे के कारोबार के लिए रजिस्टर्ड इस कंपनी बरेली रोड स्थित दुकान पर टीम ने निगरानी शुरू की। जांच में सामने आया कि दुकान के शटर गिरे रहते हैं कभी दुकान नहीं खुलती है। यह दुकान देहरादून और मुजफ्फरनगर से खरीद बिक्री के सिर्फ बिल दिखाती है। इस कंपनी का दिल्ली में भी एक पंजीयन है। इसी तरह जसपुर की भी लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी पकड़ी गई। इस कंपनी का भी एक ही पैन कार्ड पर उप्र में भी पंजीयन है। यह कंपनी भी सिर्फ बिलों के आधार पर ही फर्जीवाड़ा कर रही है। इसके बाद राज्य कर विभाग ने दोनों कंपनियों के पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जसपुर की दो फर्जी कंपनियां पकड़ी
जीएसटी पंजीयन नंबर निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू
कमुलवागांजा में भी पकड़ी फर्जी कंपनी
हल्द्वानी। राज्य कर विभाग की टीम ने कमुलवागांजा की एक कंपनी के खिलाफ भी केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर को रिपोर्ट भेजी है। अफसरों के मुताबिक इस कंपनी का भी सिर्फ कागजी बिल तो जारी होते हैं लेकिन मौके पर कारोबार नहीं होता है। राज्य कर विभाग ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर महकमे से इस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
दो फर्जी कंपनियां पकड़ी गई है, इन कंपनियों के पंजीयन निरस्तीकरण के लिए कार्रवाई की जा रही है।
- पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त, राज्य कर विभाग