फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   समय के साथ नहीं चले तो रुक सकती है सफल भविष्य की रफ्तार

समय के साथ नहीं चले तो रुक सकती है सफल भविष्य की रफ्तार

Tue, 15 May 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
समय के साथ नहीं चले तो रुक सकती है सफल भविष्य की रफ्तार
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में तीन दिनी टाइम मैनेजमेंट (समय का सदुपयोग) विषय पर कार्यशाला शुरू हो गई है। संस्था के निदेशक डॉ. आरके सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने समय के साथ चलने की नसीहत दी। तनावमुक्त होकर कार्य करने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

बीटीकेआईटी में कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए निदेशक डॉ. सिंह ने कहा कि समय के साथ चलना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी भी चूक सफल भविष्य की रफ्तार रोक सकती है। उन्होंने समय का कैसे सदुपयोग करें इस विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अब्राहिम लिंकन सहित तमाम उदाहरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के ज्ञान चक्षु भी खोले। स्टाफ से उन्होंने तनावमुक्त होकर कार्य करने और लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। समय का सदुपयोग कर नियमित रूप से इनपुट देने की भी अपेक्षा जताई। तीन दिनों तक टाइम मैनेजमेंट विषय पर तमाम जानकारियां दी जाएंगी। करियर अहेड नोएडा के एमडी प्रशांत मिश्रा, मणिशंकर शर्मा संस्था में कार्यरत तकनीशियन, मिनिस्टीरियल स्टाफ को तीन दिवसीय प्रशिक्षण भी देंगे। इस मौके पर प्रो. ज्योति सक्सेना, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. अजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed