फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आयकर अफसरों ने तलब किया

आयकर अफसरों ने तलब किया

Fri, 16 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आयकर अफसरों ने तलब किया
income tax
हल्द्वानी। आयकर अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मॉल स्वामिनी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आयकर विभाग ने मॉल स्वामिनी के अधिवक्ता को आयकर कार्यालय में जांच के लिए बुलाया है। साथ ही मॉल की नापजोख कर लागत की भी गणना की जा रही है
विज्ञापन

अपर आयुक्त गगन सूद के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने बुधवार को पीसीएस अधिकारियों की मां कमला गुप्तापत्नी सुरेश गुप्ता के कुसुमखेड़ा आरटीओ रोड स्थित ओएसिस मॉल में सर्वे करने पहुंची थी। आयकर अधिकारियों का कहना था कि उनके रिटर्न के मुकाबले कई गुना ज्यादा रुपया निर्माण में लगाया गया है। टीम ने नौ घंटे तक मॉल के निर्माण, आय के स्रोत, संपत्तियों के दस्तावेजों की जांच की थी। इधर आयकर अधिकारियों ने मॉल स्वामिनी कमला गुप्ता को कार्यालय में आने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग कमला गुप्ता से पूछताछ कर सकता है। इसके बाद कई बड़े सफेदपोश भी जांच के घेरे में आ सकते हैं। वहीं मॉल की नापजोख कर निर्माण की लागत का भी आगणन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed