फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जंगलों को बरबाद कर रहा है हल् द्वानी का कूड़ा

जंगलों को बरबाद कर रहा है हल् द्वानी का कूड़ा

Tue, 12 Dec 2017 02:22 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
जंगलों को बरबाद कर रहा है हल्
द्वानी का कूड़ा
हल्द्वानी। नगर निगम का कूड़ा निस्तारण न होने से गौला बाइपास में आरक्षित वन क्षेत्र में कूड़े के पहाड़ जंगल को निगलने लगे हैं। अब नगर निगम की सीमा विस्तार के बाद यह कूड़ा और बढ़ेगा। विभागों की लेटलतीफी के कारण नगर निगम को वन विभाग से चार हेक्टेयर जमीन नहीं मिल सकी है जबकि नगर निगम ने दो हेक्टेयर में कूड़ा डालने के मौखिक आदेश के बाद पांच हेक्टेयर में कूड़ा डाल दिया है। इससे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


नगर निगम 2012 में गौला नदी के किनारे कूड़ा फेंकता था। इसे नदी प्रदूषित हो रही थी। हाइकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल होने के बाद यहां कूड़ा डालने में रोक लगा दी गई। इससे नगर निगम का कूड़ा एक सप्ताह तक नहीं उठ सका। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में वन विभाग, नगर निगम के अधिकारियों की बैठक हुई। वन विभाग ने गौला आरक्षित वन क्षेत्र के पास दो हेक्टेयर वन क्षेत्र में कूड़ा डालने की मौखिक सहमति दी।
विज्ञापन


मौखिक सहमति के बाद नगर निगम ने अपना कूड़ा यहां डालना शुरू किया। धीरे-धीरे यह अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड बन गया। 2017 आने तक यह कूड़ा करीब पांच हेक्टेयर में फैल गया। अब नैनीताल का भी कूड़ा आने से यहां कूड़े के पहाड़ बनते जा रहे हैं। चार साल से ठोस कूड़ा प्रबंधन की चार हेक्टेयर जमीन का प्रस्ताव वन विभाग के पाले में घूम रहा है। ईआईए की अनुमति मिलने के बाद अब यह फाइल शिवालिक एलीफेंट रिजर्व से एनओसी के लिए लंबित है। इस कारण नगर निगम को चार हेक्टेयर जमीन नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब क्या हुआ
2012-13 : नगर निगम को जंगल में कूड़ा डालने के लिए दो हेक्टेयर जमीन में वन विभाग ने मौखिक रूप से सहमति दी थी
2013-14 : नगर निगम ने ठोस कूड़ा प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) के तहत चार हेक्टेयर जमीन के लिए प्रस्ताव भेजा था।
2015 : वन विभाग की ओर से सैद्धांतिक सहमति मिली
2016 : नगर निगम ने इस जमीन के एवज में वन विभाग को 42 लाख रुपये के साथ ही पौड़ी में आठ हेक्टेयर जमीन दी
सितंबर 2017 : पर्यावरणीय असर के आकलन की स्वीकृति मिली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed