फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीतावनी में बढ़े पर्यटक, व्यवस्था धड़ाम

सीतावनी में बढ़े पर्यटक, व्यवस्था धड़ाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
सीतावनी में बढ़े पर्यटक, व्यवस्था धड़ाम
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग ने एक दिन पहले परमिट देने की व्यवस्था को खत्म कर तत्काल परमिट देने की व्यवस्था लागू कर दी है। शनिवार को परमिट लेने की होड़ में सीतावनी जाने जाने वाले टेड़ा गेट पर अव्यवस्था फैल गई और जिप्सियां खड़ी होने से कई किमी लंबा जाम लग गया। इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी हुई। क्योंकि इसी गेट से टेड़ा गांव के लिए भी लोगों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

वीकेंड पर शनिवार को काफी संख्या में पर्यटक कॉर्बेट पार्क घूमने के लिए पहुंचे। कॉर्बेट पार्क पैक होने पर अधिकतर पर्यटकों ने रामनगर वन प्रभाग के पर्यटन जोन सीतावनी का रुख किया। दरअसल, जिप्सी चालक एक दिन पहले ही परमिट कटा लेते थे, लेकिन यह व्यवस्था खत्म होने पर शनिवार को जिप्सी चालकों में मारामारी मच गई। नतीजतन टेड़ा गेट पर लंबा जाम लग गया। डीएफओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने हस्तक्षेप कर परमिट जारी करने के साथ स्थिति को सामान्य करवाया। तब जाकर पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। डीएफओ ने बताया कि एक जिप्सी चालक कई परमिट ले लेता था, इस कारण जरूरतमंद को परमिट नहीं मिल पा रहा था। इस अव्यवस्था को खत्म करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन



सीतावनी में बढ़े पर्यटक, व्यवस्था धड़ाम
रामनगर वन प्रभाग की अग्रिम परमिट की व्यवस्था खत्म करने से फैली अव्यवस्था, लगा जाम

डीएफओ से मिले जिप्सी चालक
सीतावनी जोन में परमिट की समस्या को लेकर कॉर्बेट जिप्सी चालक मजदूर कल्याण समिति के जिप्सी चालक शनिवार को डीएफओ भूपेंद्र प्रताप सिंह से मिले। कहा कि परमिट की इस व्यवस्था से पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में उक्त व्यवस्था को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर एक पर्यटक पर एक परमिट देने व्यवस्था लागू करने की मांग की। डीएफओ ने कहा कि जिप्सी चालक आपस में सामंजस्य बनाए तो जिस काम में सहूलियत होगी वैसा ही किया जाएगा। इस दौरान राशिद खान, मनोज पांडे, मो. शमशाद, हूर खान अली, कैलाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीकेंड के चलते सरोवर नगरी में बढ़े पर्यटक
नैनीताल। वीकेंड पर सरोवर नगरी शनिवार को पूरे दिन पर्यटकों से गुलजार रही। संभावना है कि रविवार को भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे पर्यटकों ने शनिवार को नैनी झील में नौका विहार किया। इसके अलावा उन्होंने हिमालय दर्शन, स्नोव्यू, किलबरी, पंगुट, कुंजखड़क, सरिताताल, हनुमानगढ़ी के अलावा अन्य दर्शनीय स्थलों के दीदार किए। नैनीताल वन प्रभाग की ओर से संचालित चिड़ियाघर में दिनभर में 1341 वयस्क और 216 बच्चों ने वन्य जीव देखे। वॉटरफॅाल में दिनभर में 678 पर्यटकों ने मौज मस्ती की। 900 पर्यटकों ने केबिल कार का आनंद लिया। 1350 ने केव गार्डन में प्राकृतिक गुफाओं के दीदार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed