फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सरकारी जमीन पर खोल दिया चुनाव कार्यालय, अब भुगतो

सरकारी जमीन पर खोल दिया चुनाव कार्यालय, अब भुगतो

Thu, 01 Nov 2018 01:57 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर खोल दिया चुनाव कार्यालय, अब भुगतो
हल्द्वानी। नगर निगम के एक पार्षद पद प्रत्याशी द्वारा सरकारी परिसर में अपना चुनाव कार्यालय खोलने की सूचना मिलते ही निर्वाचन से जुड़े अधिकारी हरकत में आ गए। मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम ने प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय को बंद करा दिया। प्रशासन अब इस प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिली थीकि नगर निगम के वार्ड संख्या 23 में पार्षद पद के प्रत्याशी महमूद आलम ने इसी वार्ड में स्थित सरकारी भूमि में अपना चुनावी कार्यालय खोला है। मौके पर पहुंची टीम को शिकायत सही मिली जिसके बाद निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने पार्षद प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय को बंद करा दिया।
विज्ञापन


आचार संहिता के पालन आठ टीमें गठित
हल्द्वानी। नगर मजिस्ट्रेट और निर्वाचन अधिकारी पंकज उपाध्याय ने बुधवार को नगर निगम सभागार में निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आदर्श आचार संहिता और चुनावी खर्च के बारे में जानकारी दी और उनका पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में आचार संहिता का सुनिश्चित कराने और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आठ टीमें गठित कर उन्हें अलग अलग क्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त टीमें समय समय पर अपने क्षेत्र का भ्रमण कर आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






निकाय चुनाव : पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed