{"_id":"5b26971e4f1c1b8c278b6412","slug":"171529255710-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कराटे दिवस पर सम्मानित हुए तीन बार के स्वर्ण विजेता मनीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व कराटे दिवस पर सम्मानित हुए तीन बार के स्वर्ण विजेता मनीष
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विश्व कराटे दिवस यहां धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर लगातार तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी मनीष बिष्ट को यहां उदीयमान खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिशन इंटर कालेज में 12वीं कक्षा के छात्र मनीष ने 28वीं, 29वीं और थर्ड राष्ट्रीय खेलों में लगातार तीन बार स्वर्ण पदक जीते हैं।
भारतीय कराटे महासंघ के उपाध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि एक साल पहले 17 जून कोअंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी द्वारा इस खेल को ओलंपिक खेलों की सूची में शामिल कर लिया गया है। इसके बाद विश्व कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष एंटोनियो एस्पीनोज ने इस दिन को विश्व कराटे दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
इधर रानीखेत के कराटे खिलाड़ियों ने एशियन खिलाड़ी कोच प्रज्ञा जोशी के नेतृत्व में कराटे दिवस मनाया। खिलाड़ियों ने कराटे की विभिन्न तकनीकों का भी प्रदर्शन किया। रानीखेत क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष बिष्ट को उदीयमान खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्रज्ञा जोशी ने कहा कि प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है, अन्य खिलाड़ियों से भी उन्होंने मेहनत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नीलेश जोशी, कुंदन सिंह, दिपांशु रौतेला, देवाशीष पंत, अजय कुमार, सुनील थारु, अनुराग कोहली, अभिषेक पांडे, मनीष कुमार, कुंदन बिष्ट सहित दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थेे।