फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चावल मिलों को ‘रिकवरी’ से भी बचा रहा है विभाग

चावल मिलों को ‘रिकवरी’ से भी बचा रहा है विभाग

Mon, 11 Sep 2017 02:16 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
चावल मिलों को ‘रिकवरी’ से भी बचा रहा है विभाग
हल्द्वानी। डैमेज चावल को नीलाम करने के बजाय इसे मिलों को वापस करने पर अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी सवालों के घेरे में हैं। मानक यह है कि डैमेज चावल नीलाम किया जाएगा और मिलों से वसूली की जाएगी लेकिन इसे मिलों को वापस किया जा रहा है।
विज्ञापन

कमलुवागांजा स्टेट पूल के गोदाम में लगे चट्टों की जांच के दौरान तीन चट्टों में डैमेज चावल निकला था। पास किए गए कई चट्टों में भी ऐसा ही चावल निकल रहा है। छंटाई टीम इसकी नीलामी न करके मिलों को ही वापस कर रही है। इसके बदले मिलों से सही चावल मांगा जा रहा है। एफसीआई के नियमों की बात करें तो डैमेज चावल को खाने योग्य न मानकर इसकी छंटाई नहीं की जा सकती। इसकी नीलामी करने का प्रावधान है। नीलामी के बाद मिलों और चावल की जांच करने वाले अधिकारियों से घाटे की रिकवरी करने का नियम है। नीलामी न करना भी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मंशा पर सवाल उठा रहा है। विभाग के एक उच्चाधिकारी का तो इस मामले को लेकर अजीब तर्क है। उनका कहना है कि नीलामी की गई तो कई अधिकारियों को रिकवरी झेलनी पडे़गी। संभागीय खाद्य नियंत्रक वीएस धानिक का कहना है कि अभी मिलें चावल बदलने को तैयार है, इस वजह से नीलामी नहीं की जा रही है। विभाग के इस कदम से इतना तो है ही डैमेज चावल की आपूर्ति करने वाली मिलें विभाग के स्तर से होने वाली रिकवरी से बच जा रही हैं।
विज्ञापन


आज से अल्मोड़ा-चमोली को जाएगा चावल

हल्द्वानी। पास किए गए चट्टों में से भी खराब चावल निकलने के बाद संभागीय खाद्य नियंत्रक ने इसकी छंटाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद कमलुवागांजा गोदाम में पास हुए चट्टों की छंटाई की गई। इसमें से कई मिलों को डैमेज और डिस्कलर चावल अलग किया गया है। सही चावल को सोमवार से अल्मोड़ा-चमोली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed