{"_id":"594ebcbc4f1c1b55178b4829","slug":"171498332348-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में सांपों के संरक्षण के लिए बनी सोसायटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में सांपों के संरक्षण के लिए बनी सोसायटी
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर में सांपों के संरक्षण के लिए बनी सोसायटी
रामनगर(नैनीताल)।
सांपोें के संरक्षण और उनको बचाने के लिए ‘सेव दा स्नेक एंड वाइल्ड लाइफ वेलफेयर’ सोसायटी का गठन किया गया है। इस दौरान कार्बेट नेशनल पार्क के डायरेक्टर सुरेन्द्र मेहरा ने कहा कि सांपों के घरों में निकलने पर उनको मारने से बेहतर है कि उनको पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाए इसी उद्देश्य को लेकर इस संस्था का गठन किया गया है।
इस दौरान पार्क के निदेशक अमित वर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान सांपों को पकड़ने की शिक्षा भी ली हैं। रामनगर एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा कि सेव दा स्नेक एक अच्छी पहल है। इसमें सांपों की प्रजाति सहित अन्य वन्य जीवों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। सेव दा स्नेक के अध्यक्ष चन्द्रसेन कश्यप ने बताया कि वह विगत 40 वर्षों से सांप पकड़ रहे हैं और उनको जंगल में छोड़ रहे हैं। दर्जनों बार सांप ने उनके काटा लेकिन उन्होंने यह काम बंद नहीं किया।
साथ ही वह सांप के काटे का भी इलाज करते हैैं। उन्होंने बताया कि लोग घरों में सांप आने पर उसको मार देते हैं इसलिए सेव द स्नेक के माध्यम से हम लोगों को बताएंगे कि अगर उनके घर में सांप आता है तो उनको फोन पर सूचित करें वह उसको पकड़कर जंगल में सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। कार्यक्रम का संचालन आसिफ इकबाल ने किया। इस दौरान पार्क वार्डन शिवराज चन्द्र सहित चंचल गोला, मो. उस्मान, त्रिलोक रावत, गोविन्द पाटनी, रोहित गोस्वामी, नदीम, सहित अर्जुन कश्यप, विक्की कश्यप, दीप राजवार मौजूद थे।