फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   1664 patients reached OPD of STH

Nainital News: एसटीएच की ओपीडी में 1664 रोगी पहुंचे

Tue, 25 Apr 2023 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 25 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
1664 patients reached OPD of STH
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़।  संवाद
हल्द्वानी। मेडिकल काॅलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1664 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। सामान्य तौर पर ओपीडी में औसतन 1400 रोगी पहुंचते हैं लेकिन सोमवार को संख्या 1664 पहुंच गई।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ईद और रविवार के कारण अस्पताल की ओपीडी बंद थी, दाे दिन बाद अस्पताल खुला था। सबसे अधिक रोगी मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने 285 मरीज देखे। टीबी एवं चेस्ट रोग व नेत्र रोग में 190-190, ईएनटी में 155, सर्जरी में 150 रोगी पहुंचे। हड्डी रोग विभाग समेत अन्य विभागों में लंबी लाइन लगी रही। रेडियोथेरेपी विभाग में भी 25 से 30 रोगी पहुंचते थे, यहां ओपीडी 50 पहुंच गई।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कुछ ओपीडी में शाम 4:30 तक रोगियों को देखा गया। इमरजेंसी में भी काफी संख्या में रोगी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed