फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आपका वोट कोई और डाल जाए तो दे सकते हैं टेंडर वोट

आपका वोट कोई और डाल जाए तो दे सकते हैं टेंडर वोट

Sun, 07 Apr 2019 02:20 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
आपका वोट कोई और डाल जाए तो दे सकते हैं टेंडर वोट
सांकेतिक तस्वीर
हल्द्वानी। जब आप वोट डालने के लिए मतदान केंद्र में पहुंचते हैं और पता चलता है कि कोई अन्य व्यक्ति आपका वोट डाल गया है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो अपने मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में टेंडर वोट डाल सकते हैं। पोलिंग बूथ में तैनात राजनीतिक दलों के अभिकर्ता भी ऐसे व्यक्ति की वोट को चुनौती दे सकते हैं जिसे वह न पहचानते हों। इसके लिए उन्हें मात्र दो रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक ऐसी स्थिति में मतदाता चाहे तो वह टेंडर वोट डाल सकता है। टेंडर वोट ईवीएम मशीन से नहीं दिया जाता है बल्कि इसके लिए मतदाता को बैलेट पेपर दिया जाता है। वोटर चाहे तो वह बैलेट पेपर में प्रत्याशी के नाम के सामने मोहर लगाकर उसे लिफाफे में बंद कर संबंधित पीठासीन अधिकारी को दे सकता है।
विज्ञापन

इसी तरह यदि कोई अभिकर्ता पोलिंग बूथ में पहुंचे मतदाता की पहचान न कर पाए तो वह उसके वोट को चुनौती दे सकता है। इसके लिए संबंधित मतदाता की वोट पर आपत्ति जताते हुए धारा 49 ए के तहत पीठासीन अधिकारी से शिकायत करेगा और निर्धारित फार्म के साथ दो रुपये नकद शुल्क देकर वोट पर आपत्ति जता सकता है। शिकायत मिलने के बाद पीठासीन अधिकारी शिकायत की जांच करेंगे। अभिकर्ता की शिकायत सही मिलने पर फर्जी वोटर को पुलिस के हवाले करते हुए अभिकर्ता द्वारा जमा किए गए दो रुपये उसे वापस कर दिए जाएं लेकिन यदि अभिकर्ता की शिकायत झूठी साबित हुई तो अभिकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपका वोट कोई और डाल जाए तो दे सकते हैं टेंडर वोट
दो रुपये जमा कर दी जा सकती है वोट को चुनौती




फोटो युक्त मतदाता सूची से सुधरी व्यवस्था
हल्द्वानी। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक जब से निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रकाशन शुरू किया है तब से पोलिंग बूथों पर न तो फर्जी वोट पड़ते हैं और न ही किसी वोट को अभिकर्ता चुनौती देते हैं। अधिकारियों के मुताबिक जब तक फोटो युक्त मतदाता सूची नहीं बनी थी तब बूथों पर छह से आठ तक चुनौती और टेंडर वोट पड़ते थे लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed