फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिनभर बारिश, कपकोट, कौसानी, धरमघर में हिमपात

दिनभर बारिश, कपकोट, कौसानी, धरमघर में हिमपात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
दिनभर बारिश, कपकोट, कौसानी, धरमघर में हिमपात
बागेश्वर/गरुड़ । जिले में बारिश से जन जीवन पर बुरा असर पड़ा है। कपकोट सहित कौसानी व धरमघर के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्का हिमपात हुआ। बारिश और हिमपात से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। खराब मौसम के चलते बाजारों से आज चहल पहल गायब रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश से यहां जन जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई। लोग ठंड से ठिठुरने लगे। जिले का अधिकतम तापमान 16 जबकि न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इधर गरुड़ तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से बारिश शुरू हो गई। घाटी वाले क्षेत्रों में दिन भर बारिश, कौसानी और ग्वालदम की पहाड़ियों में बर्फबारी होने ठंड बढ़ गई है। बारिश के कारण मलबा आने से गरुड़ फल्याटी, गागरीगोल चनोली मटे, डंगोली कज्यूली मोटर मार्ग बाधित हो गए हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में हुई बर्फबारी
बागेश्वर। कपकोट के उच्च हिमालयी गांवों में खाती, बाछम, सोराग, किलपारा, कालो, बदियाकोट, बोरबलड़ा, कुंवारी, तीख, धूर, उगियां, झूनी, खल्झूनी और मिकिला खल्पट्टा सहित कौसानी व धरमघर क्षेत्र के ऊंचाई वाले हिस्सों बर्फवारी हुई। बर्फ से गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी वाले क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं। ब्यूरो

24 घंटे का फिर आया अलर्ट
बागेश्वर। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे का अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में कहीं भारी बारिश तो कहीं बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत रहने को कहा। सुयाल ने बताया कि जिले की सभी सड़कें खुली हुई हैं। ब्यूरो


बर्फबारी से आबादी तरफ आ रहे हैं वन्य प्राणी
गरुड़(बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से जंगली जानवर आबादी की तरफ आ रहे हैं। गोमती घाटी के रौल्याना में बृहस्पतिवार को सुबह स्कूल जा रहे जीआईसी मैगड़ी स्टेट के बच्चों को काकड़ों का झुंड दिखाई दिया। ग्रामीणों के अनुसार सिमसाल, सेलाबगड़, रौल्याना, लोहागढ़ी, धमसाना, चौरसों, नरग्वाड़ी, तिलसारी अणां, लोहारचौरा, गैरलेख आदि गांवों में घुरड़,काकड़ समेत कई जंगली जानवर दिख चुके हैं। वन दरोगा चंदन सिंह टंगड़िया ने बताया कि ऊंचाई वाले जंगलों में आए दिन बर्फबारी होने से जंगली जानवर आबादी की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed