{"_id":"5c268265bdec2256ff44c630","slug":"161546027621-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन मिलेगी पेयजल बिल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन मिलेगी पेयजल बिल की जानकारी
विज्ञापन
Bill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उपभोक्ताओं को अब पेयजल बिलों की जानकारी मोबाइल पर ऑनलाइन मिला करेगी। ऑनलाइन बिलिंग की जानकारी मिलने पर उपभोक्ता बिल का इंतजार किए बगैर अपना बिल ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करा सकेंगे। पेयजल उपभोक्ताओं को समय पर बिल नहीं मिलने की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए जलसंस्थान ने निर्णय लिया है कि सभी पेयजल उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबरों को विभागीय सर्वर से जोड़ा जाएगा।
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि कई उपभोक्ता लंबे समय से समय पर बिल नहीं मिलने की शिकायत करते आ रहे हैं। सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर जलसंस्थान के सर्वर से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। विभाग द्वारा त्रैमासिक बिलिंग की जाती है। अब बिल तैयार होते ही सर्वर से सभी उपभोक्ताओं को अपने बिल की जानकारी मिल जाएगी। बिल मिले बगैर ही उपभोक्ता आनलाइन या आफ लाइन बिल जमा करा सकेंगे।
मोबाइल पर मिलेगी पेयजल बिल की जानकारी
जलसंस्थान के सर्वर से जुड़ेंगे सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर
मोबाइल नंबर दर्ज कराएं
ईई सक्सेना ने पेयजल उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन्होंने अपने कनेक्शन आवेदन पत्र में मोबाइल नंबर का जिक्र नहीं किया है। ऐसे सभी उपभोक्ता अपने मोबाइल नंबर अपने नजदीकी पेयजल बिल संग्रह केंद्र पर मोबाइल नंबर दर्ज करा दें ताकि उन्हें बिल की ऑनलाइन जानकारी दी जा सके।