{"_id":"5c08355abdec2241505b9aa0","slug":"161544041818-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवखड़ी में ठीक नहीं हुआ नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवखड़ी में ठीक नहीं हुआ नलकूप
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीएमटी कॉलोनी और शिवाशीष कॉलोनी में 10 जगह पेयजल लाइन लीक होने से लोगों को परेशानी हो रही है। एक तो पानी सड़कों पर बह रहा है दूसरा जलभराव से राहगीरों को परेशानी हो रही है।
यहां मिनी नलकूप की खराब मोटर बदलकर नई मोटर लगाई है। नई मोटर लगाने के बाद अब सीएमटी कॉलोनी में कई स्थानों पर लीकेज बढ़ गए हैं। लीकेज की वजह से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जलसंस्थान के दो कर्मचारी मंगलवार को बालाजी चौक पर एक लीकेज ठीक करके गए मगर शाम को वह फिर जवाब ले गया। कॉलोनी के लोगों ने जलसंस्थान के अधिकारियों से लीकेज दुरुस्त करने की मांग की है। उधर, जलसंस्थान ने शहर की 35 पुरानी और जर्जर हाल की पेयजल लाइनों को चिह्नित किया है।
सीएमटी कॉलोनी में 10 जगह पेयजल लाइनें लीक
सड़कों पर बह रहा है पानी, लोग परेशान
देवखड़ी में ठीक नहीं हुआ नलकूप
हल्द्वानी। देवखड़ी दमुवाढूंगा में नलकूप खराब होने से पेयजल सप्लाई बाधित हो गई है। जलसंस्थान ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट नंबर चार से क्षेत्रवासियों को पेयजल की सप्लाई की जा रही है। देवखड़ी में चार दिन पूर्व नलकूप की मोटर खराब हो गई। नलकूप की मोटर खराब होने से क्षेत्र की पेयजल सप्लाई बाधित हो गई। क्षेत्र में जलसंस्थान ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट नंबर चार से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि देवखड़ी में फिल्टर प्लांट नंबर चार से पूर्व से भी सप्लाई होती रही है। इस दौरान नलकूप खराब होने से रात में 10 से 12 बजे तक दो घंटे अतिरिक्त सप्लाई दी जा रही है। नलकूप ठीक होने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन
सीएमटी शिवाशीष कॉलोनी में नलकूप की मोटर बदलकर नई मोटर लगाई गई है। इससे पेयजल सप्लाई में सुधार हुआ है। पेयजल लाइनों में प्रेशर बढ़ने से पुराने लीकेज खुल गए हैं। लीकेज ठीक कराने के लिए संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया है। जल्द लीकेज ठीक करा दिए जाएंगे।
- विशाल कुमार सक्सेना, ईई जलसंस्थान।