{"_id":"5be8928bbdec2269ab3a14af","slug":"161541968523-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा हाइवे में 3 घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा हाइवे में 3 घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे यात्री
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा हाइवे में रविवार को 3 घंटे तक लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को तीन घंटे से अधिक समय तक यात्री जाम में फंस गए। करी 10 किमी तक वाहन रेंगते रहे।
दीपावली की छुट्टी के बाद हल्द्वानी, अल्मोड़ा और रानीखेत की तरफ आने-जाने वाले यात्रियों का हुजूम उमड़ा तो जाम लग गया। खैरना से कैची तक वाहन फंसे रहे। दोपहर बाद पुलिस ने रानीखेत रोड पर वाहनों को बारी-बारी से रवाना किया। इसके बाद अल्मोड़ा की तरफ आने-जाने वाले वाहनों की छड़ा तक लंबी कतार लगी रही। शाम छह बजे बाद पुलिस ने जाम खुलवा सकी।