{"_id":"5bd380eebdec22693c1032e2","slug":"161540587758-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधार परीक्षा में बीएससी द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थी फेल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधार परीक्षा में बीएससी द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थी फेल, हंगामा
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं विवि की ओर से कराई गई सुधार परीक्षा में एमबीपीजी कॉलेज के बीएससी द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थी फेल हो गए। इससे गुस्साए विद्यार्थियों ने कॉलेज में हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुनर्मूल्यांकन नहीं कराया गया तो उग्र धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
एमबीपीजी कॉलेज के बीएससी द्वितीय वर्ष (संस्थागत) की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों ने सुधार परीक्षा का फार्म भरकर पिछले माह अलग-अलग प्रश्नपत्रों की परीक्षा दी थी। विवि की ओर से 25 अक्तूबर को सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें एमबी कॉलेज के सभी विद्यार्थी फेल दर्शाए गए हैं। इनकी संख्या करीब 80 बताई जा रही है। शुक्रवार को बीएससी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने कॉलेज में हंगामा कर दिया। बाद में सभी विद्यार्थी एनएसयूआई के छात्रनेता हिमांशु बिष्ट के नेतृत्व में प्रभारी प्राचार्य डॉ. मीरा पांडे से मिले और पुनर्मूल्यांकन कराने की मांग कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्र पवन सिंह, रमेश चंद्र, चंद्रशेखर भट्ट, विमल किशोर, जीवन चंद्र सनवाल, सविता कुमारी, रूबी, आशु कुमारी, नितिन पाठक, कमल बेलवाल, अरविंद यादव आदि थे।
कुमाऊं विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने कहा कि सभी विद्यार्थियों के फेल होने की जांच पड़ताल कराई जा रही है। दूसरे महाविद्यालयों के सुधार परीक्षा परिणाम को भी देखा जा रहा है। छात्रों को अगर कोई शिकायत है तो वे सूचना के अधिकार के तहत अपनी उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति मांग सकते हैं।
विज्ञापन
सुधार परीक्षा में सभी विद्यार्थी फेल, हंगामा
- बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
- एमबी कालेज के प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन देकर आंदोलन को चेताया