{"_id":"5afde9504f1c1bea408b6137","slug":"161526589776-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनाना हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनाना हुआ महंगा
Updated Fri, 18 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक मई से राज्य की सड़कों का निर्माण महंगा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के केंद्रीयकृत शेड्यूल ऑफ पुनर्निर्धारण कमेटी ने सड़क निर्माण के रेट बढ़ा दिए हैं। ये रेट नए टेंडर में लागू होंगे।
राज्य में रायल्टी बढ़ने से उपखनिज के दामों में बेहताशा वृद्धि हुई है। 60 से 80 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाला उपखनिज 100 से 110 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गया है। इसे देखते हुए लोनिवि के ठेकेदार लंबे समय से सड़क के निर्माण के रेट बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के एसओआर कमेटी की बैठक सात मई को आयोजित हुई। कमेटी ने एक मई से सड़क के निर्माण रेट बढ़ा दिए। साथ ही इसकी पूरी सूचना विभाग की वेबसाइट में अपलोड कर दी है।