{"_id":"5ac684a74f1c1bf4618b5a1a","slug":"161522959527-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश्तकारों की समस्या में साथ खड़ी है सरकार: मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काश्तकारों की समस्या में साथ खड़ी है सरकार: मुख्य सचिव
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बृहस्पतिवार को ज्योलीकोट बसगांव, चांफी स्थित हर्बल कल्याण समिति की नर्सरी, तेजपात पौधालय का निरीक्षण किया। किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।
नैनीताल से लौटते समय एसीएस बृहस्पतिवार को गिरिजा हर्बल कल्याण समिति के बसगाव स्थित हर्बल नर्सरी, तेजपात पौधालय में पहुंचे। उन्हें बताया गया कि सतवा आयुर्वेदिक दवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है। कैंसर, चर्मरोग आदि जटिल बीमारियों के उपचार में इसका उपयोग होता है लेकिन अत्यधिक विदोहन से इसका अस्तित्व मिटने के कगार पर है। इसीलिए इसे संकटग्रस्त प्रजाति में शामिल किया गया है। समिति के प्रयासों से इस नर्सरी में पिछले पांच वर्षों से संकटग्रस्त, दुर्लभ औषधि सतवा के संरक्षण के लिए मदर प्लांट तैयार किए जा रहे हैं। किसानों की समस्या सुन उनको हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। एसीएस ने आह्वान किया कि आधुनिक तकनीक, संसाधनों का उपयोग कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और प्रदेश के विकास में योगदान करें। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवती सुयाल, सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सुयाल, गिरिजा हर्बल के पूरन चंदोला, गिरीश चंदोला आदि किसानों ने मुख्य सचिव का स्वागत किया।