{"_id":"5a0df2204f1c1bf3538bdca2","slug":"161510863392-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार के आरोपी को आजीवन कारावास और 20 हजार अर्थदंड की सजा-कोर्डिनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कार के आरोपी को आजीवन कारावास और 20 हजार अर्थदंड की सजा-कोर्डिनेशन
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने जम्मू-कश्मीर में तैनात सैन्यकर्मी की पत्नी के साथ बलात्कार के दोषी को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। न्यायालय ने पीड़िता को अर्थदंड से वसूली जाने वाली राशि में से दस हजार रुपये प्रतिकर लेने का भी अधिकार दिया। इसके लिए पीड़िता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय नैनीताल में आवेदन करना होगा।
बिंदुखत्ता क्षेत्र में पिछले साल 23 अक्तूबर की रात राकेश कुनियाल ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ उस वक्त दुराचार किया था जब वह रात में शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। महिला की चीख पुकार सुनकर पीड़िता की सास घर से बाहर आई तो आरोपी ने उन्हें घटना के बाबत किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता और उसकी सास ने लोकलाज के भय से घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। एक हफ्ते बाद जब जम्मू-कश्मीर में तैनात पीड़िता का पति छुट्टी पर घर आया तो उसने लालकुआं थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय से जमानत मिल गई थी। सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने आरोपी के खिलाफ छह गवाह पेश किए थे। इसके बाद न्यायाधीश ने आरोपी को बलात्कार का दोषी ठहराया था। बृहस्पतिवार को अभियुक्त को सजा सुनाते हुए जिला न्यायाधीश ने अभियुक्त को धारा 376 में आजीवन कारावास, 20 हजार रुपये अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास, धारा 506 में दो साल का कारावास, पांच हजार रुपये जुर्माना, जुर्माना न देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने धारा 357 ए के तहत पीड़िता को अधिकार दिया कि वह इस घटना के संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के कार्यालय में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर दस हजार रुपये प्रतिकर ले सकती है। उक्त दस हजार रुपये आरोपी से वसूले जाने वाले अर्थदंड से देय होंगे।
20 हजार का अर्थदंड भी देना होगा, 10 हजार रुपये पर पीड़िता का हक
बिंदुखत्ता क्षेत्र में पिछले वर्ष सैन्यकर्मी की पत्नी के साथ हुई थी घटना