फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   16-year-old girl gives birth to a child in ramnagar

रामनगर: 16 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

Mon, 31 Aug 2026 10:22 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Mon, 31 Aug 2026 10:22 PM IST
सार

रामनगर के सरकारी अस्पताल में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने शिशु को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि उसकी शादी एक युवक से हुई थी और वह उसके साथ रह रही थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
16-year-old girl gives birth to a child in ramnagar
अपराध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रामनगर के सरकारी अस्पताल में 16 वर्षीय किशोरी ने शिशु को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि युवक से शादी के बाद नाबालिग उसके साथ रह रही थी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी दिनेश मौर्य (19) रविवार को 16 वर्षीय किशोरी को उपचार के लिए रामनगर अस्पताल लाया था। इस दौरान किशोरी ने एक शिशु को जन्म दिया। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश मौर्य ने दो साल पूर्व किशोरी से शादी की थी। बीते छह माह से दोनों रामनगर के छोई में रह रहे थे। किशोरी के शिशु को जन्म देने की घटना के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दोनों के माता-पिता ने शादी को कैसे मंजूरी दे दी, इसको लेकर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

अलग-अलग धर्म के हैं किशोरी और युवक
रामनगर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में किशोरी के समुदाय विशेष जबकि युवक के हिंदू होने का पता चला है। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि अगर दोनों शादीशुदा हैं तो नाबालिगों की शादी किसने कराई। पुलिस शादी कराने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। मामले में शादी कराने वाले व परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। - सुशील कुमार, कोतवाल, रामनगर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed