{"_id":"69cc287037d23a1937020086","slug":"16-advocates-cast-tender-votes-polling-today-nainital-news-c-238-1-ntl1001-124282-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 16 अधिवक्ताओं ने टेंडर वोट डाले, मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 16 अधिवक्ताओं ने टेंडर वोट डाले, मतदान आज
Wed, 01 Apr 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को टेंडर वोट डाले गए। इस दौरान कुल 16 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि बुधवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मतदान सुबह 10:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना और शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए होने वाले चुनाव में 289 अधिवक्ता मतदान करेंगे। अध्यक्ष के लिए तीन और उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। संयुक्त सचिव समेत कार्यकारिणी के चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद बहुगुणा, शंकर चौहान, मुकेश चंद्र, शिवांशु जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन