फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धनपुर गांव पहुंची विजिलेंस की टीम, जांच शुरू

धनपुर गांव पहुंची विजिलेंस की टीम, जांच शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
धनपुर गांव पहुंची विजिलेंस की टीम, जांच शुरू
डेमो - फोटो : डेमो
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। सतर्कता विभाग हल्द्वानी की टीम ने जयपुर खीमा ग्राम पंचायत के धनपुर गांव में 14वें वित्त एवं चतुर्थ राज्य वित्त आयोग से कराए गए निर्माण कार्यों में हुए घोटाले की शिकायत की जांच शुरू कर दी है। टीम ने शनिवार को धनपुर गांव पहुंचकर कई लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

आईटीआई कार्यकर्ता कृष्णानंद पढ़ालनी ने ग्राम पंचायत में पानी की टंकी, शौचालय आदि के निर्माण कार्यों के बारे में आरटीआई के माध्यम से ब्लॉक से सूचना मांगी थी। इसमें बताया गया कि वर्ष 2017-18 में गंगा राणा के नाम से स्वीकृत पेयजल टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, लेकिन धरातल पर टंकी निर्माण नहीं पाया गया। इस पर पढ़ालनी ने एसपी विजिलेंस हल्द्वानी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार दोपहर में विजिलेंस के इंस्पेक्टर संजय पांडे और एएसआई प्रदीप देवली ने धनपुर गांव पहुंचकर कलावती राणा से मामले की जानकारी ली। साथ ही आरटीआई कार्यकर्ता कृष्णानंद पढ़ालनी, गंगा राणा आदि के बयान दर्ज कर कई तथ्य भी एकत्र किए। जांच में मौके पर पानी की टंकी का निर्माण कार्य चलता हुआ पाया गया, जबकि आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस टंकी का निर्माण कार्य दो वर्ष पूर्व में पूरा हो चुका है। विजिलेंस के इंस्पेक्टर संजय पांडे ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी कर शीघ्र ही दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनपुर गांव पहुंची विजिलेंस की टीम, जांच शुरू
कागजों में बन गई थी टंकी, धरातल पर कुछ नहीं
आरटीआई कार्यकर्ता पर शिकायत पर आई टीम
वाबी रोड सड़क की तकनीकी जांच करें: उक्रांद
हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने नवाबी रोड में निर्मित की जा रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से तकनीकी जांच की मांग की है। निर्मित सड़क की तकनीकी जांच नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उनियाल, पार्षद रवि वाल्मीकि, कार्तिक उपाध्याय, किशोर सिंह रावत, मुकेश लाल, बिट्टू कश्यप, अर्जुन, जीवन मनराल, पप्पू आर्या, मनोज सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed