{"_id":"5d21012f8ebc3e6cec0c6e76","slug":"156244405412-nainital-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर डिग्री कॉलेज की कल होने वाली परीक्षा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर डिग्री कॉलेज की कल होने वाली परीक्षा स्थगित
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विवि ने राजकीय महाविद्यालय बाजपुर में 8 जुलाई यानी सोमवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत की ओर से शनिवार को जारी की गई सूचना के अनुसार बाजपुर नगर पालिका में 8 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इस कारण बाजपुर के सभी सरकारी एवं अशासकीय प्रतिष्ठानों में अवकाश घोषित किया गया। इस बाबत बाजपुर कॉलेज के प्राचार्य की ओर से पत्र दिया गया था। प्रो. पंत ने बताया कि बाजपुर कॉलेज में 8 जुलाई की परीक्षाओं की तिथि को जल्द घोषित किया जाएगा। वहीं, विवि के दोनों परिसरों सहित संबद्ध सभी कॉलेजों में उक्त तिथि को परीक्षाएं पूर्व घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित की जाएंगी।
बाजपुर डिग्री कॉलेज की कल होने वाली परीक्षा स्थगित
विज्ञापन
बाजपुर डिग्री कॉलेज की कल होने वाली परीक्षा स्थगित