{"_id":"5d1fb0b98ebc3e3c7b0205be","slug":"15623579207-ramnagar-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस कालेजों में शुरू होगी व्यावसायिक शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस कालेजों में शुरू होगी व्यावसायिक शिक्षा
विज्ञापन
International education Day:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड में स्किल इंडिया को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल शुरू कर दी है। वर्तमान सत्र में कक्षा नौ में अतिरिक्त विषय के रूप में व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जा रही है। शुरुआत में देहरादून के छह और नैनीताल के चार इंटर कॉलेज शामिल किए गए हैं। समग्र शिक्षा अभियान के तहत एनजीओ इन कॉलेजों में छात्रों को प्रशिक्षण देगी।
राज्य के सभी 13 जिलों में 200 राजकीय इंटर कालेेजों में व्यावसायिक शिक्षा को शुरू करना सरकार का लक्ष्य है। इस सत्र से देहरादून जिले के राइंका नालापानी रायपुर, राउमावि रामपुरकला सहसपुर, राइंका मियांवाला डोईवाला, राबाइंका राजपुर रोड, राइंका डोभालवाला, राबाइंका अजबपुरकलां, नैनीताल के राइंका कठघरिया हल्द्वानी, राइंका धानाचूली धारी, राइंका रातीघाट बेतालघाट और राबाइंका भीमताल में इनकी शुरुआत हो रही है। अभी कक्षा नौ और दस के छात्रों को केवल मल्टी स्केलिंग ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्तमान सत्र से इस पाठ्यक्रम को शुरू करने के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव से पत्राचार भी किया गया है।
दस इंटर कॉलेजों में शुरू होगी व्यावसायिक शिक्षा
कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण, नैनीताल के चार और देहरादून के छह कॉलेज शामिल
इन ट्रेडों की भी दी जाएगी शिक्षा
कृषि, ऑटोमोबाइल, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर, आईटी, प्लंबर, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी आदि। फिलहाल मल्टीस्केलिंग ट्रेड से शुरुआत की जा रही है। समग्र शिक्षा के कार्यक्रम समन्वयक संजीव जोशी ने बताया कि व्यवसायिक शिक्षा से छात्रों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
व्यावसायिक शिक्षा को वर्तमान सत्र में कक्षा नौ और 10 में शुरू की जा रही है। समग्र शिक्षा देहरादून और पुणे की एनजीओ लैंड ए हैंड इंडिया की ओर से व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी।
- बीएमएस रावत, अपर सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद