{"_id":"5d1fb0b68ebc3e3c8f7a5833","slug":"156235791719-nainital-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की डांट से नाराज पत्नी का बस में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की डांट से नाराज पत्नी का बस में हंगामा
विज्ञापन
नैनीताल। पति की डांट से नाराज पत्नी घर छोड़कर जाने लगी। महिला के पीछे पीछे सास भी तल्लीताल बस अड्डे तक आ गई। सास ने महिला से घर चलने को कहा तो वह बस में ही हंगामा करने लगी। इसी बीच तल्लीताल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को बस से उतारने का प्रयास करते बस चालक और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। बाद में महिला बस से उतर आई।
नगर के युवक की शादी लगभग पांच साल पहले हल्द्वानी निवासी एक युवती से हुई थी। युवक के मोहल्ले वालों के अनुसार शुक्रवार को महिला ने अपनी ननद के साथ मारपीट कर दी। इससे नाराज पति घर पहुंचा और उसने महिला की डांट लगा दी। इससे नाराज होकर महिला घर छोड़ कर जाने लगी। इधर, बस में महिला को कई यात्रियों ने समझाया लेकिन वह नहीं मानी। उसने आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। ऐसे में वह अपने पति के साथ नहीं रह सकती है। लंबी बहस के बाद महिला बस से उतर कर चली गई। महिला की सास ने बताया कि महिला कई बार इस तरह की हरकतें कर चुकी है।
पति की डांट से नाराज पत्नी का बस में हंगामा
सात नंबर क्षेत्र में एक महिला का ननद से हो गया था विवाद