फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यूओयू में नये सत्र के लिए दाखिले शुरू

यूओयू में नये सत्र के लिए दाखिले शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
यूओयू में नये सत्र के लिए दाखिले शुरू
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में सत्र 2019-20 में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से भी सभी केंद्रों को संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

राज्यभर में यूओयू के 95 अधिकृत अध्ययन केंद्र हैं। पीआरओ डॉ. राकेश रयाल ने बताया कि पिछले वर्ष पीजी कोर्सों पर रोक होने के कारण एमए, एमएससी पाठ्यक्रमों में दाखिले नहीं किए गए थे, इस कारण प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 52 हजार तक ही पहुंच पाई थी। इस वर्ष यूजीसी से पीजी कोर्स संचालित करने की अनुमति मिल गई है। छात्र-छात्राएं एमए, एमएससी में भी प्रवेश ले सकेंगे। विद्यार्थियों को अधिकृत अध्ययन केंद्रों की जानकारी यूओयू की वेबसाइट से मिलेगी। दूसरे किसी अध्ययन केंद्र पर प्रवेश न लें। पाठ्यक्रमों के बारे में विद्यार्थी यूओयू के ऑनलाइन प्रास्पेक्टस से अधिक जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन




यूओयू में नये सत्र के लिए दाखिले शुरू
प्रदेश के 95 अध्ययन केंद्रों पर छात्र ले सकेंगे ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रवेश


एमएससी में पहले आओ पहले पाओ से मिलेगा दाखिला
हल्द्वानी। यूओयू इस बार एमएससी में मनमाने ढंग से अधिक से अधिक सीटों पर प्रवेश नहीं दे सकेगा। यूजीसी की सख्ती के बाद इस बार यूओयू ने एमएससी के प्रत्येक विषय में 20-20 सीटें निर्धारित की है। हल्द्वानी रीजन की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि एमएससी पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए तय किया गया है कि पहले आओ पहले पाओ नीति के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। यानी कि जो विद्यार्थी पहले आवेदन करेंगे उन्हें प्रवेश मिलेगा। 20 की संख्या पूरी होने पर रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed