{"_id":"5d1a6c9d8ebc3e3c714625d8","slug":"15620128079800-nainital-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल से हल्द्वानी का किराया 800 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल से हल्द्वानी का किराया 800 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवरनगरी में सोमवार को रोडवेज की बसों में भारी भीड़ रही। नगर से हल्द्वानी जाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक बस अड्डे पर पहुंचे। लोग लाइनों में लगकर बसों में चढ़े। कुछ महिलाएं छोटे छोटे बच्चों को लेकर मारामारी के बीच बसों में चढ़ने का प्रयास करते रहे। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की जानकारी होने पर टैक्सी संचालकों ने एक बार फिर लूट मचा दी। नैनीताल से हल्द्वानी तक के 800 रुपये तक वसूले जबकि बस में यह किराया मात्र 50 रुपये है। सोमवार को हल्द्वानी नैनीताल रूट पर बसों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा कम थी। बसों को किसी अन्य रूट पर भेजने के कारण ऐसी स्थिति बनी।
जुलाई के पहले दिन सरोवरनगरी पर्यटकों से गुलजार रही। नगर में आम दिनों की अपेक्षा कम गाड़ियां दिखीं, लेकिन पैदल पर्यटक भारी संख्या में देखे गए। माल रोड से लेकर नैना देवी मंदिर, जू में अधिक पर्यटक पहुंचे। लोगों ने नगर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और खरीदारी भी की। वीकेंड खत्म होने के चलते तमाम पर्यटक सुबह ही होटलों से चेकआउट कर निकल गए। इसके बाद भी भीड़ रही। सुबह दस बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी हुई और दोपहर 12 बजे दोबारा हल्की बारिश हुई। दिनभर नगर में बादल छाए रहे। इससे मौसम सुहावना बना रहा।
नैनीताल से हल्द्वानी का किराया 800 रुपये
रोडवेज बसों में भीड़ रहने पर टैक्सी चालकों की लूट
पर्यटकों से गुलजार रहा नगर, सुबह, दोपहर हुई हल्की बारिश