फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रात में हाथी ने कार पर किया हमला

रात में हाथी ने कार पर किया हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
रात में हाथी ने कार पर किया हमला

विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हाथी ने शनिवार रात सल्ट जा रही कार पर हमला कर दिया। कार सवार लोगों ने कार से उतरकर जान बचाई। मोहल्ला भवानीगंज निवासी मोहित गोयल, पत्नी सुशीला गोयल, बेटे समर्थ गोयल के साथ कार यूके19-4409 से सल्ट जा रहे थे। उनके साथ पड़ोसी मोहन चंद्र तिवारी, प्रिया बिष्ट भी थे। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे ग्राम मोहान से आगे स्थित भूतगढ़ी नाले के पास सड़क पर आए टस्कर ने कार पर हमला कर दिया। उसने कार के दोनों दरवाजों के शीशे तोड़ दिए और दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कार चालक ने कार रोकी तो उसमें सवार लोगों ने भी पैदल भागकर जान बचाई। कोसी रेंज के रेंजर भगवत पंत ने बताया कि हाथी के हमले में कार में सवार लोग बालबाल बच गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने ढोल बजाया। पटाखे जलाए और हवाई फायरिंग कर हाथी को भगाया। इसके बाद कार सवार सल्ट को चले गए थे।



हाथी ने कार पर किया हमला
रामनगर से सल्ट जा रहा था परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed