{"_id":"5d17c2ee8ebc3e3c683e84ea","slug":"15618382979-haldwani-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीपी के टेंडर खुले, इस बार स्वीकृति की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीपी के टेंडर खुले, इस बार स्वीकृति की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर में गौला किनारे प्रस्तावित 28 एमएलडी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। जल निगम की ओर से पांचवीं बार आमंत्रित किए गए टेंडर शनिवार को खोले गए। इस बार एक से अधिक ठेकेदारों द्वारा टेंडर डाले गए हैं। टेंडर को तकनीकी परीक्षण और मूल्यांकन के लिए जलनिगम मुख्यालय देहरादून भेजा जाएगा।
अमृत योजना के तहत गौला किनारे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की मंजूरी मिली है। जलनिगम ने ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 49.95 एकड़ जमीन वन विभाग से ली है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता एके कटारिया ने बताया कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, दो स्टाफ क्वार्टर, संपर्क मार्ग, बाउंड्रीवाल, ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल लाइनों का निर्माण किया जाना है। ट्रीटमेंट प्लांट की लागत 41 करोड़ है। 28 एमएलडी के ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 32 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को पांचवीं बार टेंडर खोले गए। इसमें कई ठेकेदारों ने निविदा डाली है। इन निविदाओं को तकनीकी आकलन के लिए देहरादून मुख्यालय भेजा जा रहा है। निविदा समिति की बैठक में निविदाओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
एसटीपी के टेंडर खुले, अब तकनीकी समिति करेगी परीक्षण