फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वर्षा का क्रम बिगड़ने से प्रभावित हो रही कृषि

वर्षा का क्रम बिगड़ने से प्रभावित हो रही कृषि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
वर्षा का क्रम बिगड़ने से प्रभावित हो रही कृषि

विज्ञापन
नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग और पीजी कॉलेज रुद्रपुर की ओर से जलवायु परिवर्तन पर दो दिनी अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला के दूसरे दिन ग्रामीण तथा सरकारी विभागों के अधिकारियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
कार्यशाला में ग्रामीणों ने खेती में आने वाली समस्याएं भी रखी। उनका कहना था कि वर्षा का क्रम बिगड़ने के कारण कृषि प्रभावित हो रही है। सब्जी और फलों में रोग लगना, तापमान में लगातार वृद्धि से समस्याएं बढ़ना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिलना तथा तकनीकी ज्ञान के अभाव के चलते अधिकांश क्षेत्रों में तेजी से पलायन हो रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने ग्रामीण अंचलों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए समन्वय के साथ काम पर जोर दिया। उन्होेंन सरकारी बीज विपणन केंद्र, मृदा लैब बनाए जाने, सरकार की ओर से जैविक खाद को बढ़ावा दिए जाने की बात कही। जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी, बीडीओ रामगढ़ चंदाराज, बीडीओ भीमताल तारा ह्यांकी, जल संस्थान के ईई संतोष उपाध्याय आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक प्रो. पीसी तिवारी ने कहा कि कार्यशाला में सामने आए तथ्यों की रिपोर्ट तैयार कर शासन के समक्ष पेश की जाएगी। इस मौके पर चिया निदेशक डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. नाथन फोर्सिथ, डॉ. भगवती जोशी, डॉ. बद्रीश मेहता, डॉ. एमसी पांडे, प्रो. अनीता पांडे, डॉ. मंजू पांडेे, धीरज पंत, मोहन सम्मल, केवलानंद, पूजा नैनवाल, विनीता जोशी, ममता नेगी, कृतिका बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed