{"_id":"5d028f18bdec226da030f4b6","slug":"156044878214-haldwani-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान की बाजी लगाकर बच्चे को बचाया तेंदुए से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान की बाजी लगाकर बच्चे को बचाया तेंदुए से
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। पेटशाल के डुंगरी गांव के एक युवक ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए गांव के ही एक बच्चे को तेंदुए का शिकार होने से बचा लिया। बच्चे को बचाने के लिए यह युवक तेंदुए पर ही झपट पड़ा। इससे तेंदुए ने युवक को हमला कर घायल किया और फिर भाग निकला।
बृहस्पतिवार को डुंगरी गांव के बच्चे नदी में नहाने गए हुए थे। इसी बीच तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। संयोग से वहीं मौजूद गांव के 26 वर्षीय युवक विनोद कुमार ने बच्चे को धक्का दिया और खुद बीच में कूदकर तेंदुए से जा भिड़ा।
तेंदुए ने विनोद पर हमला कर दिया। इस बीच बच्चे चिल्लाए और उनका चिल्लाना सुनकर ग्रामीणों ने भी शोर मचाया। शोर से घबराकर तेंदुआ भाग निकला। विनोद का प्राथमिक उपचार कराने के बाद वन विभाग की टीम ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
डॉ. सौरभ जोशी ने बताया कि घायल युवक को पांच टांके लगाए गए हैं। इधर ग्राम प्रधान जीत सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले की गांव में यह तीसरी घटना है। तेंदुए के आतंक से गांव में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।