{"_id":"5c15648cbdec2253dd0e0fe4","slug":"15449059068-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहान में आया हाथियों को झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहान में आया हाथियों को झुंड
विज्ञापन
हाथी गांव में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर-बुआखाल एनएच-121 हाइवे पर शनिवार सुबह अल्मोड़ा जिले में ग्राम मोहान के पास हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया। उनके सड़क से न हटने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने फायरिंग की और पटाखे जलाए। तब हाथी हटे और आवागमन सुचारु हो सका।
कोसी रेंज रामनगर वन प्रभाग के वन अधिकारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि मोहान के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे हाथियों का झुंड अचानक सड़क पर आ गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। सभी राहगीर वाहनों में बैठे रहे। उन्होंने वाहनों की लाइट भी बंद कर दीं। करीब एक घंटे तक हाथियों का झुंड सड़क पर रहा। हाथियों ने किसी को हानि नहीं पहुंचाई। एक घंटे तक सड़क पर डटे रहने के बाद झुंड सड़क से हटा।