फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कोसी नदी में दिखे दुर्लभ ऊदबिलाव

कोसी नदी में दिखे दुर्लभ ऊदबिलाव

Sat, 15 Dec 2018 12:53 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
कोसी नदी में दिखे दुर्लभ ऊदबिलाव
कोसी में मिले ऊदबिलाव - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। ढिकुली गांव में इनफिनिटी रिजॉर्ट के किनारे स्थित कोसी नदी के महाशीर पूल के पास पहली बार ऊदबिलाव देखे गए हैं। संरक्षण गतिविधियों से जुड़े लोगों ने इसे सकारात्मक संदेश बताया है।
विज्ञापन

द कॉर्बेट फाउंडेशन ढिकुली के उपनिदेशक हरेंद्र सिंह बर्गली ने बताया कि ऊदबिलाव की उपस्थिति कोसी में पानी के अच्छे पारिस्थितिकी तंत्र के होने के संकेत हैं। इसका श्रेय महाशीर मछली के संरक्षण के उपाय को जाता है, क्योंकि रामनगर वन प्रभाग, द कॉर्बेट फाउंडेशन, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून आपसी सहयोग से महाशीर मछली के संरक्षण की परियोजना पर कार्य कर रहे हैं। इसके पहले चरण में कोसी में मछलियों की अच्छी उपलब्धता वाले पूलों की पहचान की गई। इसके लिए कोसी में मानसून से पहले, मानसून के बाद दो बार बैराज से कुणखेत गांव तक के पूलों का सर्वेक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि ऊदबिलाव, महाशीर की मौजूदगी, मछलियों की सुरक्षा, पर्याप्त संख्या, उनके लिए भोजन की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता समेत शिकारियों से सुरक्षा का भी आकलन किया गया।
विज्ञापन



कोसी नदी में दिखे दुर्लभ ऊदबिलाव
द कॉर्बेट फाउंडेशन ने जारी की तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed