फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सचिव के दरबार में पहुंचीं दर्जनों शिकायतें, किया समाधान

सचिव के दरबार में पहुंचीं दर्जनों शिकायतें, किया समाधान

Fri, 14 Dec 2018 01:53 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
सचिव के दरबार में पहुंचीं दर्जनों शिकायतें, किया समाधान
नैनीताल। मुख्यमंत्री के सचिव एवं मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरी में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। कुछ समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सचिव एवं कमिश्नर राजीव रौतेला को जनता दरबार पहुंचे नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर के कई फरियादियों ने अपनी समस्याएं बताईं। बागेश्वर के काश्तकार देवेन्द्र सिंह मेहरा ने कहा कि क्षेत्र के कुछ किसानों को कृषि भूमि पर अभी तक मालिकाना हक नहीं मिला है और न ही प्रशासन की ओर से पट्टे किये गये हैं। बार एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष ओमकार गोस्वामी और सचिव अरुण बिष्ट ने संयुक्त रूप से पत्र देकर जिला न्यायालय नैनीताल में राज्य उपभोक्ता फोरम की बेंच गठित करने और सीबीआई एवं कस्टम न्यायालय की स्थापना करने की मांग की है। कहा कि जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित चेंबर के लिए आर्थिक मदद की जाए।
विज्ञापन

नर्सेज फाउंडेशन हल्द्वानी नैनीताल के अध्यक्ष बब्लू जय, उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद, सचिव कैलाश चंद्र ने संयुक्त रूप से सीएम को संबोधित पत्र सौंपते हुए मांग रखी कि उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग संवर्ग के रिक्त पदों पर प्रशिक्षित नर्सों की जल्द नियुक्ति की जाए। ग्राम प्रधान नलनी के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीश बहुखंडी, गणेश सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह अधिकारी, निर्मल सिंह ने संयुक्त रूप से पत्र देकर ग्राम पंचायत नलनी में मोटर मार्ग बनाने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सचिव राजीव रौतेला ने सभी आवेदन अपर आयुक्त प्रशासन संजय खेतवाल को सौंपते हुए निर्देश दिए कि सभी आवेदनों के संबंध में शासन के उच्चाधिकारियों से पत्राचार करते हुए प्रभावी अनुश्रवण भी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम के सचिव के दरबार में पहुंचे कई जिलों के फरियादी
मौके पर समस्याओं का समाधान किया, कुछ के समाधान की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी
दूरस्थ गांव के लोगों की सुविधा को बनेगी मुख्यमंत्री सचिव की वेबसाइट, ई-मेल आईडी और एप

अब वेबसाइट, ई-मेल आईडी और एप पर करें शिकायत
सचिव राजीव रौतेला ने कुमाऊं मंडल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए दूर-दराज के शिकायतकर्ताओं को सुझाव दिया कि वह अपनी शिकायत शिकायत समाधान पोर्टल, मोबाइल एप पर भी दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों और समस्याओं पर भी प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजीव जोशी को निर्देश दिए कि वह शिकायतों और समस्याओं को दर्ज करने के लिए शिकायती एप, ई-मेल आईडी और वेबसाइट बनाकर तीन दिन के भीतर सार्वजनिक करें ताकि लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं ऑनलाईन दर्ज करा सकें। रौतेला ने कहा कि वह जन साधारण के बीच जाकर भी जनसमस्याएं सुनेंगे।


हल्द्वानी के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी
नैनीताल। सीएम के सचिव और आयुक्त राजीव रौतेला को जन संर्घष समिति की ओर से बृहस्पतिवार को हल्द्वानी की समस्याओं का ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा कि शहर के अस्पतालों में डाक्टरों की कमी, बच्चों की दवाएं उपलब्ध नहीं हैं और सफाई व्यवस्था भी खराब है। अस्पतालों में मशीनें खराब हैं और तीमारदारों से अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। समिति ने नगर निगम की ओर से दिए गए खराब कूड़ेदानों की तत्काल जांच की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विधायक प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की, कमल सिंह मेहरा, अवध, योगेश कांडपाल, उमेश चंद्र, सुरेश चंद्र समेत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed