फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फेसबुक पर युवक से प्रेम कर बैठी बीएससी की छात्रा

फेसबुक पर युवक से प्रेम कर बैठी बीएससी की छात्रा

Fri, 14 Dec 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर युवक से प्रेम कर बैठी बीएससी की छात्रा
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। बीएससी की छात्रा फेसबुक पर एक युवक से इश्क लड़ा बैठी और बात इतनी बढ़ी कि वह परिजनों को बिना बताए अपने फेसबुक वाले दोस्त के पास अल्मोड़ा चली गई। वहीं एक अन्य गांव की किशोरी को भी एक युवक पांच दिन पहले बहला फुसलाकर ले गया था, जिसे उत्तर प्रदेश के बिलासपुर से पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की बीएससी की छात्रा को फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई। दोनों फेसबुक पर एक दूसरे से काफी बातें करते थे। इसके बाद परिजनों को बिना बताए छात्रा अपने फेसबुक वाले दोस्त के पास अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र में चली गई। यहां परिजनों को जब छात्रा नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई। चौकी प्रभारी ने बताया कि छात्रा के मोबाइल की लोकेशन अल्मोड़ा में मिली। इसके बाद पुलिस की टीम अल्मोड़ा गई और वहां से बृहस्पतिवार को छात्रा को लेकर यहां के लिए रवाना हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस यहां नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

पांच दिन पहले क्षेत्र के एक गांव से बटाईदार की 15 वर्षीय बेटी को डिबडिबा बिलासपुर उत्तर प्रदेश निवासी बहला फुसलाकर ले गया। परिजनों ने शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल जन्मेजय खंडूरी से की, जिनके निर्देश पर पुलिस टीम ने डिबडिबा बिलासपुर जाकर किशोरी को बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी ने कहा कि किशोरी के घर वालों ने कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फेसबुक पर युवक से प्रेम कर बैठी बीएससी की छात्रा
घर से गायब हुई बेटी के परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार, अल्मोड़ा में मिली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed