{"_id":"5c12a4a242c7925cca3a3399","slug":"15447257041239-95-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर में प्रधान पद के उपचुनाव में 39.95 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर में प्रधान पद के उपचुनाव में 39.95 प्रतिशत मतदान
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर के ग्राम विक्रमपुर में प्रधान पद के लिए शांतिपूर्वक मतदान हुआ। ग्राम पंचायत के उपचुनाव को लेकर बूथ पर पुलिस बल तैनात रहा। मतदान 39.95 प्रतिशत रहा।
बृहस्पतिवार को बिराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने तीन बूथों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होकर पांच बजे तक चला। ग्राम पंचायत में कुल 1379 वोटर हैं। इसमें से 551 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए गांव निवासी दयाराम और मोहन सिंह मात्र दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि जनवरी में प्रधान प्रेम सिंह का निधन हो गया था। तभी से प्रधान का पद रिक्त था। अब तक प्रधान का कार्य वैकल्पिक रूप से उपप्रधान सुखवंत सिंह देख रहे थे। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी बीडीओ डा. निर्मला जोशी, तहसीलदार केपी सिंह, सीओ एमसी बिन्जौला सहित अधिकारी मौजूद रहे। बीडीओ डा. जोशी ने बताया कि मतगणना 15 दिसंबर को सुबह 8 बजे ब्लॉक कार्यालय में शुरू होगी। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।