{"_id":"5c116a53bdec22417c7294db","slug":"154464524211-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोल्डस्कोप विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी: प्रो.सती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोल्डस्कोप विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी: प्रो.सती
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
दूरबीन से खाकी करती रही निगहबानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एचआरडीसी सभागार में फोल्डस्कोप और उसकी कार्यविधि विषय पर बुधवार को एक दिनी कार्यशाला हुई। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, शिवसागर कॉमर्स कॉलेज असोम के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में वनस्पति विज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. एससी सती ने फाल्डस्कोप की जानकारी दी। कहा कि यह उपकरण विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा।
प्रो. सती ने बताया कि कागज से बने ये सूक्ष्मदर्शी काफी छोटे हैं। इन्हें बैग या जेब में रख कर ले जाया जा सकता है। इसका रिजोल्यूशन अन्य सूक्ष्मदर्शियों के समान ही है। प्रो. सती ने कहा कि प्रयोगशालाओं में प्रयुक्त सूक्ष्मदर्शी कीमती होते हैं। स्कूलों का बजट सीमित होने के कारण उनको खरीदने में काफी आर्थिक दबाव पड़ता है जबकि करीब दो हजार रुपये का फोल्डस्कोप ऑनलाइन भी उपलब्ध है। कहा कि इससे प्रयोग करने में विद्यार्थियों को काफी सहायता मिलेगी। इसे एंड्रॉइड फोन से भी संचालित किया जा सकता है। वहीं मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने कहा कि उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में काफी उपयोगी होगा। कार्यशाला में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमलात के विद्यार्थियों ने फोल्डस्कोप पर तैयार स्लाइड शो दिखाया। शोधछात्रा अंजलि ने संचालन किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान प्रो. नीरजा पांडे, निदेशक शोध प्रो. राजीव उपाध्याय, आयोजक सचिव डॉ. श्वेता नैनवाल, असोम से आए डॉ. पीजे हजारिका, डॉ. एसजे महांता, डॉ. सुषमा, विधान चौधरी, डॉ. कपिल खुल्बे आदि थे।
कार्यशाला में बताई फोल्डस्कोप की कार्यविधि
फोल्डस्कोप विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी : प्रो. सती
भीमताल के विद्यार्थियों ने भी प्रस्तुतिकरण दिया